फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी ः कोरोना की चेन तोड़ने के लिए कारोबारियों ने उठाया यह कदम, सोमवार व मंगलवार बंद रहेगा बनारसी साड़ी का बाजार

Sun, 18 Apr 2021 08:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अगली सूचना तक कारोबार दो दिन बंद रहेगा, उद्यमियों से कहा गया है कि कोरोना बचाव के गाइडलाइन का पालन करें।
 
विज्ञापन
banarasi saree - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए बनारसी साड़ी कारोबार सोमवार और मंगलवार को बंद रहेगा। बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि अगली सूचना तक कारोबार दो दिन बंद रहेगा। जब तक कोरोना की स्थिति सामान्य नहीं होगी, तब तक सोमवार व मंगलवार को बनारसी वस्त्र बाजार नहीं खुलेंगे। 

विज्ञापन


रविवार को एसोसिएशन के महामंत्री राजन बहल ने बताया कि इस समय बाजार खोलना घातक हो सकता है, जिस तरह की स्थिति है, उससे आगे और भी बंदी संभव है। यह समय घर में रहने और लोगों से दो गज की दूरी बनाकर रहने का है। बनारसी साड़ी उद्योग से जुड़े कारीगरों और उद्यमियों से कहा गया है कि कोरोना बचाव के गाइडलाइन का पालन करें। वहीं नगर निगम से मांग है कि तंग गलियों में भीड़ अधिक होती है और 90 फीसदी बनारसी वस्त्र उद्योग से जुड़ी दुकानें गलियों में ही है। इसलिए दोनों समय सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें