तब छह माह के भीतर उसी साइज का दुकान देने का वायदा भी किया गया था लेकिन प्रशासन ने उस वायदे को पूरा नहीं किया। जो दुकान मिल रही है, वह छोटी भी है और शौचालय के ठीक बगल में है। व्यापार मंडल के महामंत्री राम भरत ओझा ने कहा कि इंस्पेक्टर कैंट ने व्यापारियों संग अपराधियों जैसा व्यवहार किया, इसके विरोध में जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल उच्चाधिकारियों से मिलेगा और मुख्यमंत्री को भी इसकी जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान शेषपाल गर्ग, रवि जायसवाल, रामस्वरूप अग्रवाल, राजेश यादव, संजय जायसवाल ,दिनेश चौरसिया, नारायण डी के, अनिल जैन रमेश केसरी, राजू बाजोरिया, विजय नारायण कपूर आदि मौजूद रहे।