फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: नमाज के बाद मस्जिद में व्यापारी ने खुद को मारी गोली, बकाया वसूली को लेकर रहता था परेशान; तफ्तीश जारी

Thu, 09 May 2024 10:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: इमाम अब्दुल अजीज ने बताया कि पांच भाइयों में सबसे बड़े साजिद अली पत्नी नुसरत अली या बेटे सद्दाम सहित किसी की भी कभी शिकायत नहीं करते थे। मगर, वह हमेशा परेशान जरूर करते थे। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के खोजवा में शंकुलधारा पोखरा के पास कंकड़वावीर मस्जिद में गुरुवार दोपहर सीमेंट व्यापारी हाजी साजिद अली (60) ने लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर दाईं तरफ गोली मारकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची भेलूपुर थाने की पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साजिद अली की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस प्रथम दृष्टया घरेलू कलह को घटना की वजह मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन


कंकड़वावीर मस्जिद के इमाम अब्दुल अजीज ने बताया कि हाजी साजिद अली मूलरूप से सोनारपुरा के रहने वाले थे। कुछ वर्षों से खजुरी कॉलोनी में रहते थे। उनका एक बेटा सद्दाम अली है। साजिद अली सीमेंट का कारोबार करते थे। जब भी तगादा के सिलसिले में इधर आना होता था तो मस्जिद में नमाज पढ़ने जरूर जाते थे। 

दोपहर में उन्होंने मस्जिद में नमाज पढ़ी। इसके बाद वजूखाना के पीछे सीढ़ी पर बैठकर कनपटी पर पिस्टल से गोली मार ली। पुलिस की सूचना पर साजिद के परिजन भी आत्महत्या के संबंध में जानकारी नहीं दे सके। भेलूपुर इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें