फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दोस्तों के साथ पार्टी कर लौट रहे व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम

Wed, 29 Jun 2022 01:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में मंगलवार देर शाम काकलपुर निवासी व्यवसायी अखिलेश यादव (40) की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
अखिलेश की मौत से परिजनों में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में मंगलवार देर शाम काकलपुर निवासी व्यवसायी अखिलेश यादव (40) की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार को बारिश के बाद अखिलेश अपने औरा स्थित दुकान से करीब छह साथियों के साथ ऑटो से रिंग रोड पर पार्टी करने गया था।

विज्ञापन


देर शाम अचानक से अखिलेश के परिवार को सड़क हादसे की सूचना दी गई। बताया गया कि रिंग रोड से घर आने के दौरान अखिलेश ने अपना सिर ऑटो को बाहर किया हुआ था। इसी दौरान सरिया लदे पिकअप से पास लेते समय अखिलेश के सिर पर चोट लग गई जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने आननफानन अखिलेश को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खली-पशु आहार व्यवसायी अखिलेश तीन भाइयो में दूसरे नंबर पर था। उसकी पत्नी संगीता, पुत्र आदित्य (13) और पुत्री साक्षी (10) समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अखिलेश के साथियों से पुलिस हादसे के संबंध में पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें