फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के डंपर ने बाइक सवार हार्डवेयर व्यापारी को कुचला

Sat, 17 Mar 2018 08:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस के चेतगंज थाना अंतर्गत मलदहिया में शनिवार की सुबह नगर निगम के तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार हार्डवेयर व्यापारी मंगल प्रसाद राय (56) को कुचल दिया। हादसे में मंगल की मौके पर ही मौत हो गई और डंपर लेकर चालक तेजी से मलदहिया चौराहा की ओर भाग निकला।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर चेतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के दौरान मंगल प्रसाद ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

भेलूपुर थाना अंतर्गत बिरदोपुर क्षेत्र की गिरि नगर कॉलोनी निवासी मंगल प्रसाद राय की चौक में हार्डवेयर की दुकान है। चेतगंज पुलिस को मंगल के बेटे नवीन ने बताया कि उसके पिता 10:15 बजे के लगभग बाइक से लहरतारा की ओर जा रहे थे।

मलदहिया पर पीछे से तेजी से आए नगर निगम के डंपर ने मंगल की बाइक पर जोरदार टक्कर मारी तो वो छिटक कर सड़क पर जा गिरे। सड़क पर पड़े मंगल का सिर कुचलते हुए डंपर तेजी से मलदहिया चौराहा की ओर निकल गया। मंगल की जेब से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


नवीन की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है।

नगर निगम प्रशासन की मदद से डंपर की तस्दीक कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, मंगल की सड़क दुर्घटना में मौत की जानकारी पाकर कई व्यापारी बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उनके परिजनों को ढांढस बधाएं।
विज्ञापन

टायर फटने से ट्रक पलटा, बाइक सवार की मौत

demo pic
नामापुर गांव के समीप खतरनाक मोड़ पर शनिवार की दोपहर मैदा लाद कर जा रहे ट्रक का टायर तेज धमाके के साथ फटा। टायर फटने से अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा तो बगल से गुजर रहा बाइक सवार संजय पटेल उर्फ गुड्डू (30) नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गुस्साए ग्रामीणों ने आवागमन अवरुद्ध कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बड़ागांव-कपसेठी मार्ग पर बाबतपुर की ओर से एक ट्रक मैदा लादकर कपसेठी की ओर जा रहा था।

नामापुर गांव के समीप खतरनाक मोड़ पर अचानक ट्रक का टायर फटा तो वह पलट गया और बगल से गुजर रहा फत्तेपुर गांव निवासी संजय पटेल उसके नीचे दब गया। घटना की जानकारी मिलते ही संजय के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

सभी ने सड़क को खोद कर आवागमन अवरुद्ध कर दिया और मांग की कि दोनों तरफ पटरी बनवाई जाए। एसडीएम पिंडरा डॉ. एनएन यादव और क्षेत्राधिकारी बड़ागांव शफीक अहमद ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके साथ ही जेसीबी की मदद से ट्रक को किनारे कराया गया तो एक घंटे बाद बड़ागांव-कपसेठी मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें