फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर व्यापारी ने खुद को उड़ाया, बेटों की मौत के बाद रहते थे अवसादग्रस्त

Fri, 02 Feb 2024 11:52 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

घटना सुदामापुर इलाके की है। व्यापारी अनिल कुमार मल्होत्रा बड़े और फिर छोटे बेटे की मौत के बाद से अवसादग्रस्त रहते थे। व्यापारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुदामापुर इलाके में रहने वाले व्यापारी अनिल कुमार मल्होत्रा उर्फ आनंद मल्होत्रा ने (65) ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, दो बेटों की मौत के बाद अनिल अवसादग्रस्त रहते थे। सूचना पाकर भेलूपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


चौक थाना क्षेत्र के नीचीबाग के मूल निवासी व्यापारी अनिल कुमार मल्होत्रा गत 20 साल से सुदामापुर में तीन मंजिला घर बनवाकर रहते थे। चौक क्षेत्र में उनका व्यावसायिक कांप्लेक्स है और घर में भी किरायेदार रहते हैं। परिजनों ने बताया कि अनिल कुमार मल्होत्रा के दो बेटे थे। बड़ा बेटा विक्की और छोटा बेटा विक्रम था। बड़े बेटे की मौत बहुत पहले हो गई थी। विक्रम की मौत दो महीने पहले बीमारी की वजह से हो गई थी। 

नैना देवी ने बताया कि विक्रम की मौत के बाद से उनके पति काफी सदमे में रह रहे थे। सुबह सोकर उठे और चाय पी। इसके बाद अपने कमरे में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर वह और उनकी बहू ऋतु मल्होत्रा भागकर कमरे में पहुंची तो अनिल खून से लथपथ पड़े हुए थे। अनिल की मौत के बाद उनकी पत्नी नैना, बहू ऋतु और पोती भारती रो-रोकर बेहाल थी।
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में भेलूपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि व्यापारी अपने बेटे की मौत के बाद अवसादग्रस्त हो गए थे। उसी वजह से उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया है। फॉरेंसिक टीम ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें