फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में बेसमेंट बेचने का धंधा, होती करोड़ों की कमाई; VDA की जांच में हो चुका है खुलासा

Thu, 01 Aug 2024 10:25 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी में वीडीए बेसमेंट में चल रहे सभी कार्यों को लेकर सख्ती बरत रहा है। दिल्ली में दर्दनाक हादसे को लेकर यहां भी सुरक्षा की दृष्टि से सभी लोगों को निर्देश जारी किए गए हैं। दो दिन पहले भी वीडीए ने कई लोगों को नोटिस जारी की थी।
विज्ञापन
रक्षक अकादमी दुर्गाकुंड के बेसमेंट की जांच करने पहुंची वीडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के अधिकांश भवनों के बेसमेंट का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे करोड़ों की कमाई होती है। पार्किंग और स्टोर वाले स्थानों को भी भवन स्वामी बेच देते हैं, उन्हें किराए के रूप में लाखों रुपये मिलते हैं। इसी लालच में ज्यादातर भवन स्वामी बेसमेंट को बेचने का धंधा चला रहे हैं।

विज्ञापन


वीडीए ने शहर को पांच जोन में बांटा है। इन सभी जोन में बने अधिकांश भवनों के बेसमेंटों का इस्तेमाल गलत तरीके से किया जा रहा है। खुद वीडीए की जांच में इसका खुलासा हो चुका है। सवाल उठता है कि जब ये भवन बन रहे थे तब वीडीए के अधिकारी कहां थे। 

वीडीए के जेई व जोनल अधिकारियों की मिलीभगत से बेसमेंट का गलत इस्तेमाल हो रहा है। पिछले साल शासन के निर्देश पर चले अभियान के दौरान आउटर इलाकों में बड़ी संख्या में अवैध निर्माण मिला था। अखरी, चुनार रोड, अवलेशपुर, चितईपुर, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, प्रयागराज, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही जाने वाले मार्ग पर अवैध निर्माण चल रहे हैं। इन निर्माणों में जेई, सुपरवाइजर और वार्ड के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक मिले होते हैं।

विज्ञापन

बेसमेंटों में पार्किंग की सुविधा होती तो नहीं लगता शहर में जाम
शहर में आए दिन जाम की समस्या हो रही है। सबसे ज्यादा समस्या मुख्य मार्गों को लेकर आ रही है। मानकों की अनदेखी कर बिल्डर आवासीय व व्यवसायिक कांप्लेक्स धड़ाधड़ खड़ी कर रहे हैं। पार्किंग के लिए स्थान भी नहीं छोड़े जा रहे हैं। इसके लिए कहीं न कहीं जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर हो रही है।

वीडीए सचिव, डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा से सवाल
  • सवाल - बेसमेंट को लेकर अचानक जांच क्यों शुरू की गई?
  • जवाब - शासन के निर्देश पर जांच शुरू कराई गई है। बेसमेंट का गलत इस्तेमाल होने पर सील किया गया।
  • सवाल - भवन स्वामियों को तीन दिन का नोटिस देकर मौका क्यों दिया जा रहा है ?
  • जवाब - छापा मारते समय भवन स्वामी से नक्शा मांगा जाता है। वह तत्काल नहीं दिखा पाते हैं। ऐस में उन्हें तीन दिन के भीतर नक्शा दिखाने के लिए नोटिस दिया जाता है।
  • सवाल - आगे की क्या योजना है
  • जवाब - जांच कर बेसमेंट के गलत इस्तेमाल को पूरी तरह से रोका जाएगा। बेसमेंट का इस्तेमाल केवल पार्किंग और स्टोर के रूप में करने का प्रावधान है।

61 बेसमेंटों के मालिकों को वीडीए ने दिया नोटिस
वीडीए की ओर से बुधवार को सभी जोन में बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधि के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 61 भवनों के बेसमेंट का गलत इस्तेमाल पाया गया। इन सभी को तीन दिन में अनधिकृत इस्तेमाल बंद कर वैधता प्रमाणपत्र पेश करने का नोटिस दिया गया।

वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के अनुसार जोन वन के शिवपुर और सिकरौल वार्ड में 22, जोन टू के सारनाथ वार्ड में 6, जोन थ्री दशाश्वमेध में 5, जोन फोर भेलूपुर नगवां में 18, जोन फाइव रामनगर मुगलसराय में 10 भवन सहित 61 बेसमेंटों का अवैध इस्तेमाल पाया गया। इन सभी को नोटिस दिया गया है।

जिन संस्थानों को नोटिस दिया गया है। इनमें श्रेयांश स्टडी पॉइंट लालपुर, श्री राधे लाइब्रेरी वासुदेव नगर, एआर लाइब्रेरी पैगंबरपुर, स्मार्ट डिजिटल लाइब्रेरी लेढ़ूपुर, गामा क्लासेस सारनाथ, आई टेक कंप्यूटर आशापुर, एबीसी पैरामेडिकल साइंस मुगलसराय, अदिती चाइल्ड हॉस्पिटल मुगलसराय, एनएच 19 कैफे मुगलसराय, किरण लाइब्रेरी रामनगर, शिव कॉम्प्लेक्स रामनगर श्री साई ब्रदर्स रामनगर, स्वास्तिक हॉस्पिटल रामनगर, एंबीशन कोचिंग रामनगर, एमबी कंप्यूटर सुद्धिपुर, पी जांस इंस्टीट्यूट शिवपुर, कृष्णा कंप्यूटर लाइब्रेरी तरना, ओपन बुक लाइब्रेरी तरना, श्री सैफाली शॉप लंका, कविता ड्रीम होम सुंदरपुर, स्नेहा क्लब फैमिली रेस्टोरेंट सुंदरपुर, आदित्य प्राइवेट लिमिटेड लंका शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर में 12 कोचिंग संस्थान को फायर सेफ्टी का नोटिस
दिल्ली में हादसे के बाद फायर विभाग ने शहर में कोचिंग और लाइब्रेरी में फायर सेफ्टी की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को विभाग ने 17 कोचिंग संस्थान / लाइब्रेरी की जांच की। अग्निशमन केंद्र भेलूपुर ने 12 कोचिंग, चेतगंज ने 2 संस्थान और पिंडरा ने 3 संस्थानों का निरीक्षण किया।

भेलूपुर में अन एकेडमी धर्म संघ भवन के पास, महिंद्रा एजूकेशन प्रा. लि गढ़हर कोठी, द इन्डीविजुअल क्लासेज बड़हर कोठी (प्रथम तल), इसरो एकेडमी बड़हर कोठी (प्रथम तल), केडी कैंपस इन्स्टीट्यूट वी टावर, रेजोनेंस वाराणसी स्टडी सेंटर कबीर नगर, रैंकर्स एजूकेयर कबीर नगर, टीएनसी एजूकेशन उपकेंद्र नगर कॉलोनी, एल वन कोचिंग एम ब्रम्हानंद दुर्गाकुंड में मानक के अनुसार फायर सेफ्टी नहीं मिली है। फायर विभाग ने सभी को नोटिस जारी किया।

पिंडरा में स्वास्तिक लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी प्वाइंट धरसौना, सेल्फ स्टडी हाल एंड लाइब्रेरी और इंफिनिटी डिजिटल धरसौना बेसमेंट में संचालित हो रही थी। जिसके बाद संचालन बंद करने का आदेश दिया गया है। इन्हें नोटिस भी दिया जाएगा। अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने कहा कि जहां फायर सेफ्टी नहीं है, उन्हें नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें