राम मंदिर दर्शन को अयोध्या जाने वाली निजी बसों को फूलों और मालाओं से सजाने और भक्तिगीतों को बजाने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग ने ट्रेवल एजेंसी संचालकों और निजी बस मालिकों को ये निर्देश दिए हैं। कहा है कि चालक-परिचालकों को धूम्रपान व गुटखा का सेवन न करने और सही किराया वसूलने की हिदायत दें।
अयोध्या जाने-आने वाली निजी बसें फूल मालाओं से सुसज्जित और साफ-सुथरी रखी जाएंगी। उनमें भक्तिगीत बजेंगे। ये निर्देश उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र वाराणसी की अध्यक्षता में बस एसोसिएशन और ट्रैवेल एजेंसियों की बैठक में निजी बस संचालकों को दिए गए।
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सर्वेश चतुर्वेदी के मुताबिक बैठक में ट्रेवल एजेंसियों के प्रतिनिधियों और निजी बस संचालकों को चालकों-परिचालकों को सभ्य आचरण करने, धूम्रपाल, गुटखा आदि का सेवन न करने, वर्दी में होने, आगंतुकों से निर्धारित रेट से अधिक किराया वसूल न करने के संबंध में प्रशिक्षित करने को कहा गया।