Navratri 2025: नवरात्र में काशी से वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों में भीड़ रही। इस दौरान काशी से विंध्याचल के लिए चल रही रोडवेज बसों में भी जगह नहीं मिल पा रही।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नवरात्र में विंध्याचल, वैष्णो देवी, कामाख्या और मैहर धाम जाने वाली बसों और ट्रेनों में भीड़ रही। ट्रेनों में सीटें फुल होने के कारण कंफर्म टिकट बुक करने के लिए रेलवे काउंटर पर लंबी लाइन लग रही है। काशी से विंध्याचल के लिए चल रही रोडवेज बसों में भी जगह नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के मुताबिक, वाराणसी कैंट स्टेशन से जम्मू तवी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस और हिमगिरी एक्सप्रेस में स्लीपर से लेकर एसी तक सभी श्रेणियों में वेटिंग 100 के पार पहुंच चुकी है। कई कोचों में टिकट ‘रिग्रेट’ रहे, यानी नई बुकिंग नहीं हुई। यही हाल वापसी के सफर का भी रहा, जहां लोग काशी आने के लिए ट्रेनों और बसों में जगह तलाशते नजर आए।
कैंट रोडवेज बस स्टेशन से विंध्याचल धाम तक हर पांच मिनट पर बसें चलाई गइ्रं। यहां विंध्याचल जाने के लिए 100 से अधिक अतिरिक्त फेरे के साथ साधारण और एसी दोनों तरह की बसें उपलब्ध हैं। रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई गई है।