फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बस यात्री हो रहे परेशान, गर्मी में एसी बसों की डिमांड, वाराणसी परिक्षेत्र में केवल 35 बसें

Mon, 07 Apr 2025 12:12 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

गर्मी बढ़ने के साथ ही एसी बसों की डिमांड बढ़ गई है। बता दें कि वाराणसी परिक्षेत्र में केवल 35 बसें वातानुकूलित है ऐसे में यात्री परेशान होते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
वाराणसी का रोडवेज बस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी शुरू होते ही रोडवेज की एसी बसों में लोड फैक्टर बढ़ने लगा है। लंबी दूरी के यात्रियों की पहली मांग एसी बसों की हो रही है। हालांकि लखनऊ, कानपुर, आगरा और प्रयागराज, गोरखपुर रूट पर एसी बसों की संख्या कम होने से यात्रियों की परेशानी हो रही है। एसी बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग होने के कारण यात्रियों को ऑफलाइन टिकट नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


वाराणसी परिक्षेत्र के आठ डिपो में कुल 35 एसी बसें हैं। नई दिल्ली के लिए सिर्फ एक एसी बस है। लखनऊ के लिए 24 घंटे में महज 10 एसी बसें संचालित होती हैं। कानपुर, गोरखपुर रूट पर भी कम संख्या होने के कारण यात्रियों को साधारण बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। जबकि इन रूटों पर यात्रियों की संख्या बहुत है।

आनलाइन व्यवस्था होने के कारण पहले ही सीट आरक्षित हो जा रही है। इस वजह से यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि एसी बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। परिक्षेत्र को जल्द ही एसी बसें मिलने वाली है।
विज्ञापन


स्कैनिया, वॉल्वो सेवा हो चुकी है बंद
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र से पहले स्कैनिया, वाल्वो का संचालन होता था। यह सेवा काफी दिनों से ठप है। यहां से जनरथ, शताब्दी, राजधानी का संचालन हो रहा है। एसी बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करना इस गर्मी में काफी कष्टकारी हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें