ये हुए घायल
बस और ट्रक की टक्कर में रामपूजन, रामलाल सिंह निवासी खानजहांपुर थाना फूलपुर आजमगढ़, निखिल निवासी सुल्तानपुर थाना फूलपुर आजमगढ़, प्रदीप कुमार, दीपक निवासी बढौना थाना शाहगंज जौनपुर, वृंदलाल, सीमा देवी, दिनेश, सोनी, मुकेश, रोशन, निवासी भीमलपुर थाना पवई आजमगढ़, अनिल यादव, उमाशंकर निवासी कटघर थाना सराला जौनपुर, संजय कुमार निवासी जोनरा थाना अखंडनगर सुल्तानपुर, आशिया बानो, सोहिल, मोहम्मद मोबीन, मोहम्मद सुहैल निवासी मलवा पहाड़पुर थाना मुतियरपुर सुल्तानपुर, लाल बहादुर, रोहित यादव निवासी परतिया कलां थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़, मोहम्मद कमाल निवासी मलवा पहाड़पुर थाना मुतियरपुर सुल्तानपुर, गुड्डू, दिनेश निवासी महौला थाना अरौला आजमगढ़, सुखवीर सिंह निवासी गांव धमौरा थाना कुढ़ फतेहगढ़ संभल, वीरेंद्र सिंह निवासी सुरैनी पापड़ी थाना फैजगंज बेहटा बदायूं, ब्रजेश सिंह निवासी बरौना थाना शाहगंज जौनपुर, आसिफ निवासी सजानगंज जौनपुर सहित 30 सवारियों घायल हो गईं।
मंगलवार की सुबह देहरी खुर्रम गांव के पास बस-ट्रक की टक्कर हो गई थी। हादसे में करीब तीस लोग घायल हुए हैं। बस चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त करने का प्रयास किए जा रहे हैं। बस में सवार सभी लोग पंजाब की फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूर बताए जा रहे हैं।
आरपी शर्मा, इंस्पेक्टर, थाना नौगांवा सादात