फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों से भरी बस पलटी, दो की मौत 20 घायल

Tue, 19 Jun 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कौशांबी से बनारस के लिए पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को लेकर निकली बस सोमवार तड़के बनारस में पलट गई। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बीहड़ा गांव के सामने नेशनल हाईवे पर रविवार की देर रात पुलिस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को लेकर आ रही बस पलट गई।
विज्ञापन


इसमें इलाहाबाद के मऊ आइमा निवासी अकील खान (24) और कौशांबी के बभनौली के स्वप्निल सिंह (25) की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए आसपास के निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया। घटनास्थल से मात्र आधा किलोमीटर दूर पुलिस चौकी होने के बाद भी पुलिस देर से पहुंची। गंभीर रूप से घायलों को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल भेजा गया। कई घायल इलाज कराने के बाद परीक्षा में भाग लेने के लिए चले गए। 
विज्ञापन


पुलिस में आरक्षी पद की परीक्षा में शामिल होने के लिए कौशांबी से चार दर्जन से ज्यादा अभ्यर्थियों को लेकर एक निजी बस इलाहाबाद से वाराणसी आ रही थी। नेशनल हाईवे दो पर बीहड़ा गांव के सामने अंडरपास पुल निर्माण के लिए बीच सड़क में खुदाई कर रूट को डायवर्ट किया गया है।

बस चालक की एक झपकी ने ली दो की जान

- फोटो : अमर उजाला
बगल से वाराणसी जाने के लिए सर्विस रोड बनाई गई है। रात लगभग 2:30 बजे पुल निर्माण स्थल के समीप पहुंची बस के चालक को डायवर्जन का बोर्ड दिखाई नहीं दिया और निर्माणाधीन पुल के लिए खोदे गए गड्डे में जाने से बस पलट गई।

घायलों को आसपास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई गंभीर मंडलीय अस्पताल भेजा गया। इसमें अकील खान की रास्ते में और स्वप्निल की ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई।

मऊ आइमा के मिंकू सिंह (22), हसने आलम (24), इलाहाबाद के सत्यम मिश्रा (24), हंडिया इलाहाबाद के अनन्या राय (22), शरद राय (24) कौशांबी के बृजेश (22), प्रतीक  (22) जौनपुर के जसवंत (24) घायल हो गए।

ग्रामीणों का कहना है कि बस चालक को झपकी लगने के कारण वह डायवर्ट रूट नहीं देख पाया और निर्माणाधीन पुल स्थल पर बस पलट गई। 
विज्ञापन

क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे बस में

- फोटो : अमर उजाला
 मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बीहड़ा गांव के सामने नेशनल हाईवे पर रविवार को जो बस पलटी उसमें क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उसमें 50 से ज्यादा लोग सवार थे। यही कारण रहा कि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए और दो लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब आसपास के निजी अस्पतालों में इलाज के लिये उन्हें ले जाया गया तो कई लोगों की हालत देख चिकित्सक भी घबरा गए। उन्होंने तुरंत उन्हें रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आधा किलोमीटर दूर ही पुलिस चौही है।

बावजूद इसके पौन घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच सकी। एंबुलेंस को सूचना दी गई और उन्हें मंडलीय अस्पताल भिजवाया गया। इस प्रक्रिया में काफी समय लग गया। अगर समय से अभ्यर्थियों को इलाज मिल गया होता तो शायद दो परीक्षार्थियों को अपनी जान नही गंवानी पड़ती।

बता दें कि निर्माणाधीन अंडरपास के लिये सड़क डायवर्ट किया गया था। वहां पीली लाइट भी लगाई गई थी पर झपकी आने की वजह से चालक ध्यान नही दे पाया और गड्ढे में बस कूद गई और पलट गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें