चालक की लापरवाही के चलते रविवार की सुबह चौबेपुर बाजार में बीच सड़क धू-धू कर जल गया। टंकी से तेल रिसने के बाद वह प्लास्टिक को गर्म कर उससे छेद को बंद करना चाहता था। आग पहले टंकी में लगी और फिर पूरा ट्रक जल गया। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।
गाजीपुर के बिरनोपुर में भूगर्भ जलस्तर जांच केंद्र पर पिछले एक साल से खड़े विभागीय ट्रक को मरम्मत के लिए रविवार की सुबह वाराणसी ले जाया जा रहा था। चौबेपुर के बनकट पहुंचने पर टंकी से तेल रिसने लगा। चालक बलिया निवासी सुब्रत एवं मैकेनिक देवरिया का दीपक और बिहार का राधेश्याम नीचे उतरकर प्लास्टिक गर्म कर टंकी के छेद को बंद करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान अचानक टंकी में आग लग गई। आग से तीनों झुलस गए। कुछ ही देर में पूरा ट्रक जलने लगा। सूचना के बाद एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।