अतरौलिया बाजार निवासी तेरस सोनकर 55 वर्ष और प्रकाश चौरसिया 45 वर्ष अतरौलिया स्थित पश्चिम पोखरा से वापस अपने घर की तरफ आ रहे थे। बाजार निवासी दाऊद से तेरस सोनकर की पुरानी रंजिश चलती है। उनको देखकर दाऊद ने आपा खो दिया और उसने अपने चार पहिया वाहन से दोनों धक्का मार दिया। जिससे दोनों लोग गिर गए। इसके बाद दाउद ने कार पीछे करके फिर उनके ऊपर चढ़ा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह कार लेकर फरार हो गया।
गंभीर अवस्था में दोनों लोगों को अतरौलिया स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जैसे ही इसकी सूचना बाजार के लोगों को हुई। वह लोग दाऊद के घर पर चढ़कर हंगामा करने लगे। जानकारी होते ही मौके पर सीओ किरण पाल सिंह समेत चार थानों की पुलिस पहुंच गई। तनाव को देखते हुए बाजार में चार थानों की पुलिस के साथ दाऊद के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।