फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: बुलेट सवार लुटेरे ने बीएचयू के छात्र से लूटा आईफोन, जर्मनी जाने के लिए वीजा लेने पहुंचा था युवक

Mon, 22 Apr 2024 08:11 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

साहिबाबाद रैपिडेक्स के नीचे खड़े होकर भाई का इंतजार कर रहे बीएचयू के छात्र से लुटेरे ने झपट्टा मारकर आईफोन लूट लिया। घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है। जांच चल रही है। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपिडेक्स स्टेशन के नीचे बुलेट पर सवार लुटेरे ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के स्कॉलर छात्र से आईफोन लूट लिया। छात्र पासपोर्ट कार्यालय से जर्मनी जाने के लिए वीजा लेने पहुंचा था। लिंक रोड पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है।

विज्ञापन


बिहार के खगरिया जिले में अलोली निवासी विपिन कुमार बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में ह्यूमैनिटीज के स्कॉलर छात्र हैं। उन्हें 4 जून को जर्मनी में एक कॉन्फ्रेंस के लिए जाना था। इसके लिए उन्होंने पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन किया था। 

18 अप्रैल की देर रात वह बस से साहिबाबाद रैपिडेक्स स्टेशन के नीचे पहुंचे थे। वह सड़क किनारे खड़े होकर भाई का इंतजार कर रहे थे। तभी बुलेट पर आए लुटेरे ने हाथ पर झपट्टा मार कर आईफोन लूट लिया।
विज्ञापन


उन्होंने पीछा किया तो लुटेरे ने चाकू दिखा कर डरा दिया। उन्होंने तुरंत लिंक रोड थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज से लुटेरे की पहचान की। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि लुटेरे की पहचान हो गई है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें