फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीवासियों का दर्द: अब कहां खाईब चाची की कचौड़ी और कहां भेंटाई पहलवान के लस्सी, 35 से ज्यादा दुकानें ध्वस्त

Wed, 18 Jun 2025 09:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में 35 से ज्यादा दुकानों पर बुलडोजर चला। इनमें चाची की कचौड़ी की दुकान और पहलवान के लस्सी की दुकान भी शामिल रहीं। ऐसे में राहगीरों की जुबान पर केवल यही सवाल रहा कि अब कहां खाईब चाची की कचौड़ी और कहां भेंटाई पहलवान के लस्सी। 
विज्ञापन
वाराणसी में दुकानों पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरे, ई का हो गईल...चाची की कचौड़ी की दुकान टूट गईल। उधर, पहलवान के लस्सी क दुकान भी टूटत हव..., अब कहां सबेरे चाची की कचौड़ी खाइब, अउर पहलवान के लस्सी कहां भेंटाई..। यह सवाल मंगलवार की रात लंका रविदास गेट के पास से गुजरने वाले हर बाइक सवार और राहगीरों के जुबान पर रहा। 

विज्ञापन


सुगम यातायात और चौड़ीकरण के तहत लंका रविदास चौराहे स्थित लंका रामलीला मैदान स्थित 35 से भी ज्यादा दुकानों पर बुलडोजर चला। एक-एक कर सभी दुकानें जमींदोंज हो गईं। जमींदोज में ही बहुत पुरानी और प्रसिद्ध चाची की कचौड़ी की दुकान और पहलवान लस्सी भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: बीएचयू के पूर्व छात्र ने करवाया पिता का नेत्रदान, इलाज के दौरान ली थी अंतिम सांस

चौराहा से जो भी गुजरा, वह चाची कचौड़ी की दुकान पर पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर चलते देख मर्माहत रहा। रात 10.30 बजे जैसे ही बुलडोजर चला, लोगों की भीड़ सी लग गई। देर रात कार्रवाई चलती रही। मौके पर लंका पुलिस, पीएसी समेत भारी फोर्स तैनात रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें