फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के पूर्व छात्र ने करवाया पिता का नेत्रदान, इलाज के दौरान ली थी अंतिम सांस

Wed, 18 Jun 2025 09:01 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पिता के निधन के बाद बेटे वीरेंद्र मौर्य ने उनका नेत्रदान कराने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद बीएचयू आई बैंक की टीम ने पारसनाथ का मरणोपरान्त नेत्रदान करवाया। 
विज्ञापन
बीएचयू आई बैंक की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के पूर्व छात्र वीरेंद्र कुमार मौर्य ने अपने पिता पारसनाथ के निधन के बाद नेत्रदान करवाया। मूल रुप से सोनभद्र के लोहारा सुकृत निवासी पारसरनाथ ने बीएचयू अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में इलाज के दौरान सोमवार की रात अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय नेत्र संस्थान बीएचयू आई बैंक के चेयरमैन और नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रो. आरपी मौर्य ने बताया कि पिता के निधन के बाद बेटे वीरेंद्र मौर्य ने उनका नेत्रदान कराने की इच्छा जाहिर की। इसकी जानकारी मिलने पर बीएचयू आई बैंक की टीम में डॉ. माधव गोयल, आशुतोष त्रिपाठी एवं प्रतीक कुमार सिंह ने बिना समय गंवाए पारसनाथ का मरणोपरान्त नेत्रदान करवाया। 

नेत्र सर्जन डॉ. माधव ने उनके बेटे वीरेंद्र कुमार मौर्य को नेत्रदाता परिवार सम्मान पत्र भी दिया। प्रो. आरपी मौर्य ने बताया कि दान में मिली कॉर्निया से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को रोशनी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें