फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में बुलडोजर एक्शन: 52 बीघे की प्लॉटिंग को किया गया ध्वस्त, सात के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

Fri, 09 Jan 2026 12:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में 52 बीघे की प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। जोन तीन और पांच की प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई की। वहीं सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीडीए की ओर से बृहस्पतिवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। सात लोगों के 52 बीघे की अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के निर्देश पर जोन तीन और पांच की प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई की और थाने में सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। 

विज्ञापन


दशाश्वमेध वार्ड के गंगापुर में आलोक रंजन ने चार बीघे में, विपिन सिंह ने तीन बीघे, कल्लीपुर में दो बीघे में, शाइन सिटी में 20 बीघे सहित कुल 29 बीघे में की गई अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। उत्तर प्रदेश नगर नियोजन और विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धारा-27 के तहत ध्वस्तीकरण के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 

रामनगर जोन में चौराहा के अवसफ अहमद की ओर से लगभग पांच बीघा में, जिवधीपुर में पप्पू यादव के 10 बीघा में, कटारिया के रजनीश सिंह के आठ बीघा सहित कुल 23 बीघा में की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: शहर में कागजों में जल रहे अलाव, डिमांड छह की, गिरा रहे तीन पॉइंट पर लकड़ी
विज्ञापन


वीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि भूमि क्रय से पहले लैंड यूज जांच लें। अपील की कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें। रविंद्र प्रकाश, अशोक त्यागी, अवर अभियंता आदर्श निराला, संजय तिवारी, राजू कुमार मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें