फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीए की योजना: वाराणसी में अवैध निर्माण पर लगाम लगाएगा ड्रोन, हर तीन महीने में अपडेट होंगी तस्वीरें

Fri, 09 Jan 2026 10:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी शहर में अवैध प्लॉट पर नजर रखने के लिए वीडीए ने कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत पहले हुए सर्वे और वर्तमान सर्वे में मिलान करने के बाद आगे सील या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीडीए सीमा के अवैध निर्माणों पर नजर रखने के लिए ड्रोन सर्व कराया जा रहा है। अवैध प्लॉटों को तोड़ने के बाद इनका ड्रोन से सर्व होगा। इसके बाद दोबारा यहां पर अवैध निर्माण करने पर कार्रवाई की जाएगी। शहर के अवैध निर्माण का पता ड्रोन से लगाया जा रहा है। इसके लिए हर तीन महीने में तस्वीरें अपडेट होती रहेंगी।

विज्ञापन


वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि इसके लिए वीडीए ने कार्ययोजना बनाई है। पहले हुए सर्वे और वर्तमान सर्वे में मिलान करने के बाद आगे सील और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। कृषि योग्य भूमि पर अवैध निर्माण रोकने के लिए वीडीए ड्रोन से नजर रखेगा। इसके आधार पर वीडीए अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करेगा।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News Today: ज्ञानवापी...लघु वाद न्यायाधीश तूलिका करेंगी सुनवाई, लापता बहनें गुजरात से बरामद; खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडीए के दायरे में आने वाले सभी क्षेत्रों की रिकार्डिंग की जाएगी। उसमें से कृषि योग्य भूमि को अलग किया जाएगा। इन क्षेत्रों के लिए विशेष मॉनीटरिंग की जाएगी। वीडीए ने शहर के सभी जोन की कृषि योग्य भूमि का मैप तैयार कर उसे अपलोड किया है। वीडीए को पूरी गतिविधियां दिखें इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। जिसकी मॉनीटरिंग विशेषज्ञ करेंगे। इसके लिए क्षेत्र के सुपरवाइजर और जेई की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें