फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बुलडोजर एक्शन: कचहरी से संदहा तक गिराए गए 10 भवन, कार्रवाई से वकीलों में नाराजगी

Wed, 07 Oct 2026 02:07 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में कचहरी-संदहा मार्ग पर चौड़ीकरण के लिए मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यहां छह बुलडोजर तैनात किए गए, जिसकी मदद से भवन को ध्वस्त करने का काम किया गया। 
विज्ञापन
वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कचहरी से संदहा के बीच सड़क चौड़ीकरण की राह में बचे 10 जर्जर भवनों को मंगलवार को ध्वस्त किया गया। कचहरी चौराहे के बाद छह बुलडोजर और एक पोकलेन मशीन से सड़क की जद में आने वाले 10 भवनों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने खुद ही हथौड़े चलाकर निर्माण को तोड़ा जबकि कई लोग घरों और दुकानों से सामान निकालते नजर आए। 

विज्ञापन




ध्वस्तीकरण के दौरान कचहरी चौराहे के आसपास यातायात प्रभावित रहा। कचहरी जाने वाले वकीलों ने कार्रवाई के तरीके पर नाराजगी जताई और इसे मनमाना बताया। वहीं, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। अब केवल 300 मीटर हिस्से में बाधक भवनों को हटाने का काम बाकी था। 
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

10 किलोमीटर सड़क, 250 करोड़ की परियोजना 
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि संदहा से कचहरी चौराहे तक प्रस्तावित 10 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। परियोजना की लागत करीब 250 करोड़ रुपये है। अब तक 80 करोड़ रुपये मुआकवजे के तौर पर दिए जा चुके हैं। 



निगम ने जर्जर घोषित किए थे भवन 
पुलिस लाइन से कचहरी चौराहे के बीच करीब 300 मीटर हिस्से में 10 भवन चौड़ीकरण में बाधक थे। अधिकारियों ने अनुसार इन भवनों को नगर निगम ने जर्जर घोषित किया था। इसी आधार पर मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।कार्रवाई के बाद सड़क निर्माण का काम तेज किया जाएगा। अक्तूबर के अंत तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें