फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दालमंडी में बुलडोजर की कार्रवाई, ध्वस्त किए तीन जर्जर भवन; ड्रोन से निगरानी

Wed, 18 Feb 2026 04:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत चिह्नित भवनों को ध्वस्त किया जा रहा है। बुधवार को तीन भवनों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान ड्रोन से इलाके की निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन
दालमंडी में बुलडोजर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दालमंडी में तीन नए भवनों को जर्जर घोषित करने के बाद उन्हें तोड़ने की कार्रवाई बुधवार को हुई। पुराने भवनों को भी बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया। इस दौरान 200 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। नगर निगम की ओर से 23 जर्जर भवनों को नोटिस देकर कार्रवाई की जा रही है। भवन स्वामियों के संपत्ति की रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिला प्रशासन की देखरेख में दालमंडी चौड़ीकरण में रोड़ा बन रहे भवनों को चिह्नित कर उन्हें ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस, नगर निगम, राजस्व विभाग और वीडीए की टीम मौके पर पहुंची। जिन भवनों को ध्वस्त किया जाना था, उनकी मुनादी कराई गई। इसके बाद दालमंडी में लंगड़ा हाफिज मस्जिद की ओर से बुलडोजर घुसा। बुलडोजर से भवनों के बाहरी हिस्से को तोड़ा गया।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि दालमंडी चौड़ीकरण योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। 50 से अधिक भवनों की रजिस्ट्री हो चुकी है। 30 करोड़ से अधिक का मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; जिंदा जला ट्रक चालक: खड़े ट्रेलर में टक्कर के बाद कोयला लदे ट्रक में लगी आग, धू-धू कर जल गया वाहन
विज्ञापन


घनी आबादी में एरियल सर्विलांस से निगरानी
दालमंडी चौड़ीकरण योजना को लेकर प्रशासन की ओर से चौक थाना क्षेत्र में एरियल सर्विलांस शुरू किया गया है। ड्रोन से क्षेत्र की निगरानी कर भवनों की स्थिति, अतिक्रमण और अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। एसीपी कोतवाली डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा और संरचनात्मक जोखिम को देख एरियल सर्विलांस का प्रयोग किया जा रहा है। दालमंडी और उससे जुड़े इलाकों पर ड्रोन उड़ाकर रिकार्डिंग की जाएगी। सर्विलांस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें