बताया जा रहा है कि रविवार को ही रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन होना था। मालिक राजू अली और उनका स्टाफ उद्घाटन की तैयारियों में जुटा हुआ था। अचानक खंभा गिरते देख सभी लोग जान बचाकर बाहर भागे। खंभे की चपेट में आने से रेस्टोरेंट का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, सामने लगे शीशे टूट गए और बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के बाद क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो गई, जिससे आसपास के मोहल्लों में परेशानी बढ़ गई। रेस्टोरेंट मालिक ने नुकसान को लेकर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से नाराजगी जताई और मुआवजे की मांग की।
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य नियमानुसार किया जा रहा है। दुर्घटना में हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा और आवश्यक मरम्मत कराई जाएगी। वहीं पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे भी जारी रही।