फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्ड भारत एक्सपो: देश की 151 से अधिक कंपनियां दिखाएंगी अपने उत्पाद, IIA करेगा भव्य आयोजन; जानें खास

Mon, 17 Mar 2025 07:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

इस एक्सपो में 500 से अधिक आर्किटेक्ट, 1000 से अधिक लघु उद्यमियों व 15000 से अधिक घरेलू बिजनेस विजिटरों की उपस्थिति होगी। बिल्ड भारत एक्सपो में देश एवं विदेश से भारी संख्या में बिजनेस विजिटर्स आएंगे, जिसमें 34 से अधिक देशों की दूतावासों के प्रतिनिधि, राजदूत, ट्रेड कमिश्नर्स शामिल होंगे। 
विज्ञापन
बिल्ड भारत एक्सपो का आमंत्रण देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Build India Expo: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली भारत मंडपम में बिल्ड भारत एक्सपो का 19 मार्च से शुभारंभ होगा। इसमें काशी, पूर्वांचल समेत देश की 151 कंपनियों के उत्पादों के स्टॉल लगेंगे। 

विज्ञापन


इन स्टालों पर ऑस्ट्रिया, मलेशिया, रूस, ईरान, कनाडा, आइसलैंड सहित 34 से अधिक देशों के ट्रेड कमिश्नर व बिजनेस डेलीगेशन भाग लेंगे। भारतीय बाजार को एक बड़ा मंच आईआईए की ओर से मुहैया कराया गया है।

आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी के नेतृत्व में उद्यमियों का दल 19 मार्च को दिल्ली रवाना होगा। आईआईए वाराणसी के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल को भी एक्सपो के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


सोमवार को मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में आईआईए की बैठक हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि एक्सपो में 151 से अधिक स्टॉल पर औद्योगिक उत्पादों और क्षेत्रों की एक विस्तृत शृंखला प्रदर्शित की जा रही है, जिसमें ग्रीन एंड क्लीन एनर्जी, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मटेरियल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एवं ओडीओपी व निर्यात के लिए उत्पाद प्रमुख रूप से शामिल हैं। 

विज्ञापन

बाहर की कंपनियां होंगी शामिल
रूस, ऑस्ट्रिया, जापान, मलेशिया, वियतनाम, ईरान, कनाडा, आइसलैंड, इराक, सिंगापुर, नीदरलैंड, बांग्लादेश, फिलिपीन्स, म्यानमार, थाईलैंड, मोरिशस, साउथ कोरिया, नेपाल, फिजी, इंडोनेशिया, गुयेना, घाना, इथोपिया, सेय्वेल्लेस, कजाकस्तान सहित 34 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल इस एक्सपो को विजिट करेंगे।

राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया ने बताया कि इस एक्सपो में विजिट निःशुल्क है और विजिटर को लिंक https://exporegistration.in/buildbharatexpo-visitor.aspx पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। 

बिल्ड भारत एक्सपो 2025 की अधिक जानकारी एवं अपडेट एक्सपो की वेबसाइट www.buildbharatexpo.com एवं आईआईए के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उपलब्ध है।

एक्सपो पूर्वांचल के कन्वेनर दीपक बजाज ने बताया कि तीन दिवसीय बिल्ड भारत एक्सपो के दौरान उद्योग विकास के लिए हर दिन विभिन्न विषयों पर सेमिनार आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें राष्ट्रीय स्तर वोकल फॉर लोकल व अंतराष्ट्रीय स्तर लोकल टू ग्लोबल पर बिज़नेस ग्रोथ के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी देश विदेश के जाने माने स्पीकर्स देंगें।

आईआईए के डिविजनल चेयरमैन अनुपम देवा ने बताया कि एक्सपो में आईआईटी रूड़की जैसी प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थाएं, यूनिवर्सिटी की भी भागीदारी हो रही है, जो इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजिकल अपडेट, स्टार्टअप विलेज कांसेप्ट एवं पेटेंट्स की प्रदर्शनी करेंगे, जिससे युवा उद्यमी लाभान्वित होंगे। बैठक में प्रशांत अग्रवाल, उमा शंकर अग्रवाल, नीरज पारिख, मनीष कटारिया आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें