फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दिवाली से पहले ही महंगाई से बिगड़ा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली से पहले ही महंगाई से बिगड़ा बजट
विज्ञापन

-चीनी, रिफाइंड और आटा-मैदा की भागती कीमतों ने लोग परेशान

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। धनतेरस, दिवाली, भैया दूज से पहले ही महंगाई से बजट बिगड़ने लगा है। आम आदमी से जुड़ी खानपान की वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। चीनी, आटा, मैदा, सूजी, खाद्य तेल के दाम में उछाल आ गया है। चीनी क दाम बढ़ने से इसका असर मिठाइयों पर पड़ रहा है। उधर, सब्जी में आलू छोड़कर अन्य सब्जियों के दाम में वृद्धि है। त्योहार पर महंगाई की इस चाल से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

विशेश्वरंगज भैरोनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने बताया कि एक अक्तूबर के बाद से खाद्य वस्तुओं के दाम में तेजी है। आटा, मैदा और सूजी के दाम बढ़ते जा रहे हैं। विशेश्वरगंज मंडी के चीनी आढ़ती शशांक साहू ने बताया कि दिवाली से पहले चीनी का भाव फुटकर में 46 से 47 पहुंच गया है। इसका असर मिठाइयों पर पड़ रहा है। सुंदरपुर मंडी के सब्जी विक्रेता आयुष ने बताया कि टमाटर और प्याज के अलावा अन्य सब्जियों के दाम में तेजी है। लोग अब संभलकर ही खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन



सामग्री 15 दिन पहले अब
आटा 30-32 35-36
मैदा 36-37 39-40
चीनी 44-45 46-47
रिफाइंड 145-150 155-160
सरसो तेल 150-155 165-170
सूजी 40-43 44-45


सब्जी पहले अब
आलू 30-40 30-50
टमाटर 50-55 55-60
प्याज 60-65 65-70
परवल 70-75 75-80
नेनुआ-भिंडी 30-35 35-40
बैंगन 20-22 25-30
शिमला मिर्च 80-85 90-100
नोट सभी सब्जियों के दाम प्रति किलो में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें