फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बोधगया में 15 बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार

Fri, 31 Aug 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गया
विज्ञापन
1 of 5
इसी मेडिटेशन सेंटर से बच्चों को मुक्त कराया गया - फोटो : amar ujala
भगवान बुद्ध की तपोभूमि बोधगया में एक स्कूल व मेडिटेशन सेंटर में असम के बच्चों से यौन शोषण का मामला सामने आया है। सभी बच्चों की उम्र छह से 12 साल है।  विष्णुपद थाना में सभी बच्चों को लाकर बयान दर्ज किया गया। बोधगया के मस्तीपुर स्थित प्रजना सोशल वेलफेयर संस्था के संचालक बांग्लादेशी बौद्ध भिक्षु संघ प्रिया उर्फ भंते सुजॉय को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें ...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala


बोधगया में प्रजना सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रजना ज्योति बुद्धिष्ट स्कूल एंड मेडिटेशन सेंटर में गरीब बच्चों को पढ़ाने के नाम पर गलत कार्य किया जा रहा था। इन बच्चों को पढ़ाई के बाद ट्रस्ट लामा बना देता था। करीब दो माह पहले  इस सेंटर में असम के 15 नाबालिग बच्चों को लाया गया था। इन बच्चों का भंते संघ प्रिया न सिर्फ इनका शारीरिक शोषण करता था बल्कि कई बच्चों को इसके लिए कोलकाता भी भेजता था।

 
 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
कुछ दिन पहले मुंबई से बोधगया आये एक भंते जब मेडिटेशन सेंटर गये तो बच्चों ने उनसे शारीरिक और यौन शोषण किए जाने की बात कही। भंते ने बच्चों के परिवार को फोन कर पूरी जानकारी दी। इसके बाद बुधवार को परिजन बोधगया पहुंचकर बच्चों को सेंटर से लेकर विष्णुपद स्थित असम धर्मशाला लेकर आए। यहां मीडियाकर्मियों को इसकी भनक लगने पर बात एसएसपी तक पहुंची तो  टाउन डीएसपी राजकुमार साह, विष्णुपद, कोतवाली की पुलिस ने बच्चों व उनके परिजनों का बयान दर्ज किया। 



 

4 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala

इसके बाद बोधगया में छापेमारी कर सेंटर के संचालक भंते संघ प्रिया को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बच्चों के शारीरिक शोषण की बात सामने आयी है। 15 नाबालिगों ने पुलिस को दिये बयान में संस्था संचालक भंते संघ प्रिया पर शारीरिक व यौन शोषण, मारपीट, भोजन नहीं देने का आरोप लगाया है। बच्चों का कहना है कि पढ़ाई में थोड़ी-सी गलती पर बाल बौद्ध भिक्षुओं को नंगा करवाया जाता था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेडिटेशन सेंटर में शारीरिक व यौन शोषण मामले के खुलासे के बाद गुरुवार को पटना से एफएसएल की टीम ने बोधगया पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। इधर, प्रजना ज्योति के छात्रावास में रह बौद्ध शिक्षा पा रहे सभी 32 बच्चों की गया के जय प्रकाश नारायण अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गई। इनमें बुधवार को मेडिटेशन सेंटर से परिजनों के साथ असम जा रहे 15 बच्चे भी हैं। शुक्रवार को इन बच्चों का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज होगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें