फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Buddha Purnima 2025: नगर आयुक्त ने सारनाथ इलाके का किया निरीक्षण, बोले- व्यवस्थाएं कराएं चुस्त दुरस्त

Sat, 10 May 2025 07:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Buddha Purnima 2025 : नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कराएं। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुद्ध पूर्णिमा के मद्देनजर शनिवार को नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सारनाथ इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने भगवान बुद्ध के उपदेश स्थली ऋषिपत्तन सारनाथ मूलगंध कुटी बिहार परिसर की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने को कहा।

विज्ञापन


बुद्ध जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने को कहा। दो मोबाइल टॉयलेट लगाने के निर्देश दिए। सारनाथ जाने वाले मार्ग के स्ट्रीट लाइट को चेक कराते हुए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: चलती कार में लगी आग, दहशत में आया चालक; कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
विज्ञापन


आगामी बरसात को देखते हुए सारनाथ जोन में चल रहे नाला सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। नाला सफाई के दौरान निकलने वाले सिल्ट को सूखने के दौरान इन्हें तत्काल हटाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


साथ ही जितने भी नाले जगह-जगह ढके नहीं गए हैं। उन्हें ढकने के लिए सूची तैयार कर प्रस्ताव भेजने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त श्रीमती सविता यादव, जोनल अधिकारी अनुपम त्रिपाठी, मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन सचिव ओपी सिंह, जोनल स्वच्छता अधिकारी रविचंद्र निरंजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें