फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 : बसपा ने लालगंज में नए चेहरे पर लगाया दांव, 2014 में इस सीट पर खिला था कमल

Fri, 29 Mar 2019 04:30 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी सुनीता आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की लालगंज सीट सपा-बसपा गठबंधन में बसपा के खाते में है। इसी के मद्देनजर गुरुवार को आयोजित बसपा-सपा की संयुक्त कार्यकर्ता बैठक में स्थानीय विधायक आजाद अरिमर्दन की पत्नी संगीता आजाद को लालगंज (सुरक्षित) लोकसभा से बसपा का प्रभारी घोषित किया। 

विज्ञापन


इस दौरान मुख्य अतिथि एवं आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर के प्रभारी घनश्यामचंद्र खरवार ने कहा कि हम सबकी बहुत अच्छी टीम है। यह गठबंधन नेचुरल है। भाजपा ने ईवीएम मशीन के माध्यम से बेईमानी की।

भाजपा को खत्म करने के लिए बसपा और सपा का एक होना जरूरी था और वही हुआ। भाजपा ने जनता को गुमराह करके वोट लिया। काला धन विदेश में जमा है उसको लाएंगे, प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए देंगे, लेकिन एक भी पैसा लोगों के खाते में नहीं आया। भाजपा ने हिंदू-मुस्लिम भाइयों में दंगा कराया।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर, मंडल जोन इंचार्ज हरिश चंद्र गौतम, लालगंज बसपा विधायक अजाद अरिमर्दन, सपा विधायक संग्राम यादव आदि ने भी संबोधित किया और केंद्र तथा प्रदेश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। 

आजादी के 67 साल बाद खिला कमल

लालगंज सुरक्षित सीट पर आजादी के 67 साल बाद कमल को खिलने का मौका मिला। 2014 के लोकसभा चुनाव में यह सीट भाजपा के खाते में गई। इस सीट पर भी सबसे अधिक पांच बार कांग्रेस को जीत मिली। बसपा तीन, सपा व जनता दल दो-दो तो पीएसपी, बीएलडी, जेएनपी (एस) व बीजेपी को एक-एक बार जीत का मौका मिला। 
विज्ञापन

लालगंज सीट : सर्वाधिक नुमाइंदगी रही रामधन ने नाम

आजमगढ़ की दूसरी लोकसभा सीट लालगंज अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। इस सीट पर सर्वाधिक प्रतिनिधत्व छह बार रामधन का रहा है। विभिन्न दलों के प्रत्याशी के रूप में रामधन ने सीट पर नुमाइंदगी की है। वहीं डॉ. बलिराम तीन बार तो विश्वनाथ व दरोगा प्रसाद सरोज दो-दो बार इस सीट से सांसद रहे। छांगुर राम, विश्राम व नीलम सोनकर एक-एक बार संसद पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें