फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uma Shankar Singh Death: जनसेवा से 'रॉबिनहुड' तक का सफर, कानूनी लड़ाई लड़कर बची थी उमाशंकर सिंह की विधायकी

Thu, 06 Aug 2026 03:51 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: रसड़ा से तीन बार के बसपा विधायक रहे उमाशंकर सिंह का निधन ब्लड कैंसर के चलते हुआ। उमाशंकर सिंह ने ठेकेदार से रॉबिनहुड तक का सफर तय किया था। 
विज्ञापन
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ballia News: बलिया में रसड़ा विधानसभा से तीन बार के बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का ब्लड कैंसर के कारण निधन हो गया। वे जीवन के अंतिम डेढ़ साल से गंभीर बीमारी से लड़ कर रहे थे। उनके निधन को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

विज्ञापन


उमाशंकर सिंह मूल रूप से बलिया के रहने वाले थे। राजनीति में आने से पहले वे छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन के नाम से बड़े ठेकेदार थे। उन्होंने 2012 में बसपा के टिकट पर पहली बार रसड़ा से विधायक का चुनाव जीता। इसके बाद वे 2017 और 2022 में भी लगातार विधायक चुने गए। वर्ष 2022 में जब पूरे उत्तर प्रदेश में बसपा को केवल एक सीट मिली थी, तब वे पार्टी के इकलौते विधायक थे। अपनी मजबूत जन-पहुंच के कारण उन्हें क्षेत्र में "रॉबिनहुड" के नाम से जाना जाता था।

प्रमुख विवाद और कानूनी लड़ाइयां
विधायक बनने के बाद भी उन पर सरकारी ठेकेदारी जारी रखने के आरोप लगे थे। इस मामले में लोकायुक्त जांच भी हुई थी। शुरुआती कार्यकाल में उनकी विधानसभा सदस्यता अयोग्य ठहराए जाने का संकट आया था। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़कर अपनी सदस्यता बचाई थी। 2026 की शुरुआत में लखनऊ, बलिया और सोनभद्र स्थित उनके ठिकानों पर आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी भी चर्चा में रही।

इसे भी पढ़ें; बलिया की बाढ़: 50 साल में 71 गांवों का नदी ने भूगोल बदला और वे इतिहास बन गए, दो लाख लोग उजड़े
विज्ञापन

सामाजिक कार्य और जनसेवा
क्षेत्र में उमाशंकर सिंह जनसेवा के लिए काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने कई सामूहिक विवाह आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डिजिटल जागरूकता बढ़ाने के लिए भी उन्होंने प्रयास किए। रसड़ा में मुफ्त वाई-फाई क्षेत्र शुरू कराने में उनकी अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें