फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख के अवैध पटाखे संग बसपा नेता गिरफ्तार

Fri, 28 Oct 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ट्रकों से पुलिस लाइन ले जाए गए जब्त पटाखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
पितरकुंडा तिराहे के समीप हबीबपुरा स्थित मकान में पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट से पांच लोगों की मौत के बाद आखिरकार पुलिस-प्रशासन की कुंभकर्णी नींद टूटी है। गुरुवार को क्षेत्राधिकारी चेतगंज अनुराग आर्य की अगुवाई में पुलिस ने बागबरियार सिंह इलाके में बसपा नेता जावेद खां उर्फ बाबा खां के घर पर छापेमारी की। 50 लाख रुपये मूल्य से अधिक के अवैध पटाखे जब्त किए। जावेद खां को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। ये पटाखे तमिलनाडु के शिवकाशी से दिवाली पर पूर्वांचल भर में बेचने के लिए मंगाए गए थे।
विज्ञापन



गुरुवार की शाम अपने कार्यालय में क्षेत्राधिकारी चेतगंज अनुराग आर्य ने पत्रकारों को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बागबरियार सिंह इलाके में घनी बस्ती के बीच जावेद खां के मकान में अवैध तरीके से पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना पर एसओ चेतगंज रमेश यादव, एसओ जैतपुरा गोपालजी गुप्ता और एसओ सिगरा बृजेशचंद्र तिवारी के साथ फोर्स लेकर छापेमारी की गई। जावेद खां के मकान से 245 बड़े कार्टून में कई किस्म के पटाखे बरामद हुए। बरामद पटाखे इतनी मात्रा में थे कि उन्हें तीन ट्रकों में भरकर ले जाया गया। सीओ चेतगंज ने बताया कि जावेद के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वह लंबे समय से पटाखोें के अवैध कारोबार से जुड़ा था। उधर, चौक पुलिस ने दालमंडी में छापा मारकर दो दूकानों से आठ बोरी पटाखा बरामद किया। इस दौरान गोविंदपुरा निवासी दूकानदार शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि जावेद भाग निकला। दोनोें के खिलाफ चौक थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें