फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: मल्हनी विधानसभा सीट के लिए बसपा उम्मीदवार जयप्रकाश दुबे ने किया नामांकन

Mon, 12 Oct 2020 05:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
बसपा उम्मीदवार जयप्रकाश दुबे ने किया नामांकन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को पहला नामांकन भरा गया। दोपहर 2.25 बजे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार जयप्रकाश दुबे ने सदर एसडीएम कोर्ट में दो सेट में नामांकन पत्र जमा किया।

विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी के रूप में जयप्रकाश दुबे ने इस सीट पर पहला नामांकन किया। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर सदर एसडीएम नीतिश कुमार के समक्ष तीन सेट में नामांकन पत्र जमा किया। बसपा प्रत्याशी ने खुद को सबसे सशक्त उम्मीदवार बताते हुए सर्वसमाज का साथ लेकर चुनाव में जीत का दावा भी किया।


नामांकन की प्रक्रिया नौ अक्तूबर से ही शुरू हो गई थी। पहले दिन 16 उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म खरीदा था। इसके बाद दो दिनों तक अवकाश रहा। सोमवार को बसपा प्रत्याशी के नामांकन की खबर मिलने के बाद से ही पुलिस-प्रशासन के लोग चौकन्ने थे। कलेक्ट्रेट को जाने वाले सभी मार्ग को बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर सवा दो बजे बसपा प्रत्याशी जयप्रकाश दुबे अपने अधिवक्ता, प्रस्तावक और कुछ समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां गेट पर चेकिंग व थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रत्याशी और दो प्रस्तावकों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। दोपहर करीब ढाई बजे उन्होंने दो सेट में अपना नामांकन पत्र जमा किया।

नामांकन कर बाहर आकर जयप्रकाश दुबे ने कहा कि मल्हनी क्षेत्र वर्षों से उपेक्षित रहा है। चुनाव जीतने वाले हमेशा से इस क्षेत्र की उपेक्षा करते रहे। आम धारणा रही है कि मल्हनी का चुनाव दो धाराओं के बीच रहता है, इस बार चुनाव में इसी धारणा को बदलने के लिए उतरे हैं।

उन्होंने कहा कि मल्हनी की जनता उनके साथ है। नामांकन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली, पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे, मल्हनी प्रभारी महेंद्र पांडेय, पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला, मंडल कोऑर्डिनेटर इंदर राम, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गौतम, अमरजीत गौतम, मिर्जा जावेद सुल्तान, सलीम खान आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें