फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालयः बीएससी और एमएससी की सभी परीक्षाएं निरस्त

Thu, 30 Mar 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर विज्ञान की सभी परीक्षाएं निरस्त कर दी गई है। बीएससी गणित का पेपर आउट होने के बाद विवि प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। परीक्षा केंद्रों पर जो पेपर पहुंच गया है। उसे केंद्र व्यवस्थापक सुरक्षित विश्वविद्यालय प्रशासन को वापस करेंगे।
विज्ञापन


पेपर वापस करने में लापरवाही हुई तो जवाबदेही केंद्रव्यवस्थापक की होगी।
विश्वविद्यालय के बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष, एमएससी पार्ट वन और टू  की 20 मार्च से 15 अप्रैल के  बीच होने वाली सभी परीक्षाएं निरस्त कर दी गई है।

विवि प्रशासन ने परीक्षा निरस्त करने की सूचना आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर और इलाहाबाद के परीक्षा केंद्रों को भेज दिया है। परीक्षा के लिए नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। 
विज्ञापन


डिप्टी रजिस्टार डा. संजीव सिंह ने बताया कि जो पेपर साइंस का परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गया है। उसे सुरक्षित केंद्र व्यवस्थापक विवि को लौटाएंगे। मामले की जांच के  लिए कुलपति ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था।

समिति में राज कालेज के प्राचार्य डा. एसपी ओझा, टीडी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. यूपी सिंह और पूविवि के प्राध्यापक डा. अविनाश पार्थीडकर शामिल किए गए है। बुधवार को समिति ने बैठक कर यह निर्णय लिया कि परीक्षा निरस्त कर नए सिरे से परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें