इस प्रकार ममता कुमारी द्वारा कारण बताओ नोटिस के क्रम में उपलब्ध कराया गया उत्तर ग्राहय योग्य नहीं था। स्पष्ट है कि ममता कुमारी ने कूट रचित अंक व प्रमाण पत्रों के आधार पर विभाग को धोखा देकर विशिष्ट बीटीसी 2007 में चयनित होकर 27 जून 2009 को सेवा प्राप्त की थी। बलिया बीएसए शिव नारायण सिंह ने एसटीएफ लखनऊ द्वारा प्राप्त पत्र के आलोक में जांचोपरांत आरोपी शिक्षिका का अंक पत्र फर्जी पाया गया। इसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।