फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ इस अंदाज में मनाया गया मार्शल आर्ट के बादशाह ब्रूस ली का हैप्पी बर्थडे

Mon, 27 Nov 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
केक काटकर मनाया ब्रूस ली का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मार्शल आर्ट को पूरी दुनिया में ख़ास पहचान दिलाने वाले कुंग फू के मास्टर एवं जाने माने अभिनेता ब्रूस ली का 77 वां जन्मदिन आजमगढ़ में जश्न के साथ मनाया गया। कराटे एसोसिएशन की ओर से शहर के एक स्कूल में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों द्वारा केक काटकर जन्मदिन का जश्न मना।
विज्ञापन


इस दौरान केक काटकर लोगों ने इस कला के विस्तार का संकल्प लिया। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि मार्शल आर्ट और कूंग फू को ब्रूस ली ने दुनिया में फैलाया। अपनी फिल्मों के माध्यम से नहीं तो यह कला सिर्फ चीन की जागीर बनकर रह गई थी। आज दुनिया में सबसे ज्यादा खिलाड़ी इसी खेल के हैं।

इसीलिए हम लोग हर वर्ष उनका जन्मदिन मानते है। ब्रूस ली हम सभी मार्शल आर्ट्स के खिलाडियों के लिए प्रेरणाश्रोत हैं। बता दें कि लोग ब्रूस ली को उनकी एक्शन से भरपूर फिल्मों और मार्शल आर्ट के लिए जानते हैं।
विज्ञापन


ब्रूस ली का जन्म 27 नवम्बर 1940 को चीनी सैन फ्रांसिस्को के चायना टाउन  में स्थित चीनी अस्पताल में हुआ था। 18 साल कि उम्र में उन्होंने वाशिंगटन विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और बिलों का भुगतान करने के लिए कुंग फू सिखाना शुरू किया। 20 जुलाई 1973 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें