दिल्ली में गैंगरेप का शिकार हुई निर्भया एक बार फिर चर्चा में है। यूपी के बलिया स्थित गांव में खुशी का माहौल है। कारण यह है कि निर्भया का भाई पायलट बन गया है।
बलिया के सोहांव ब्लॉक के बिटिया के गांव में शुक्रवार को खुशी का माहौल रहा। इसकी वजह निर्भया के भाई का पायलट बनना है। निर्भया की मां, परिजन और ग्रामीण मान रहे हैं कि पायलट बनाने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अहम भूमिका है।
मां ने राहुल गांधी का आभार जताया है। पांच साल बाद ही सही कुछ उम्मीद परिजनों को भी जगी है। हालांकि परिजन वह इस बात से खासे नाराज भी हैं कि पांच साल बाद भी प्रदेश सरकार किए गए अपने वादे को नहीं निभा पाई।
इतना ही नहीं बिटिया के गांव में विकास के नाम पर लूटपाट की गई है। छह दिसंबर 2012 को दिल्ली में निर्भया के साथ हुई घटना को लेकर देश प्रदेश ही नहीं पूरी दुनिया में हंगामा मचा। घटना के बाद कमोवेश सभी दलों ने कई आश्वासन दिए।
प्रदेश सरकार के मुखिया तो बिटिया के गांव भी पहुंचे और गांव के विकास के साथ ही परिवार के पांच बेरोजगारों को नौकरी देने की बात कही। परिजनों का मानना है कि निर्भया के परिवार को संवारने में राहुल गांधी की अहम भूमिका रही। इसी की देन है कि आज निर्भया का भाई पायलट बना है।