फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन की दर्दनाक मौत: बकरी को बचाने के प्रयास में ट्रेन की चपेट में आई युवती, बचाने दौड़ा भाई भी हुआ था घायल

Thu, 09 Jul 2026 01:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मिर्जामुराद में ट्रेन की चपेट में आने से बहन की मौत के बाद बृहस्पतिवार की सुबह भाई की भी मौत हो गई। हादसा बकरी बचाने के प्रयास में हुआ।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के राजपुर गांव के समीप बुधवार देर शाम हुए दर्दनाक रेल हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। बकरी को रेलवे ट्रैक से हटाने के प्रयास में 19 वर्षीय युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। उसे बचाने दौड़ा उसका 17 वर्षीय भाई भी ट्रेन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल भाई ने गुरुवार की सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 
कैसे हुआ हादसा
मिर्जामुराद क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी हीरामणि की पुत्री अन्नू पाल (19 वर्ष) बुधवार को देर शाम रेलवे ट्रैक के किनारे बकरी चरा रही थी। बकरियों को ट्रैक से हटाने के दौरान वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गई। बहन को बचाने के लिए उसका छोटा भाई टिंकू पाल (17 वर्ष) दौड़ा, लेकिन वह भी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में अन्नू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन घायल टिंकू को उपचार के लिए कछवा स्थित निजी अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया गया, जहां गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इधर, पुलिस कार्रवाई के डर से परिजनों ने मृतका का शव घर के भूसा घर में रख दिया। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस और जीआरपी को घटनास्थल पर शव नहीं मिला। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Bhadohi News: क्रिकेट खेलने के दौरान खूनी विवाद, एक छात्र ने दूसरे पर बैट से किया हमला; मौत
विज्ञापन


ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को समझाकर करीब तीन घंटे बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, बहन व भाई की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया और इस दोहरे मौत से पूरा गांव गमगीन हो गया। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि बहन के बाद भाई की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है, पुलिस विधिक कार्रवाई में  जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें