फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः गड़ही में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत  

Tue, 14 Aug 2018 11:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बलिया में गड़ही में नहाने के लिए उतरे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। गड़वार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अली एमाम उर्फ छोटक खां के चार बच्चे मंगलवार को खेलते-खेलते घर के समीप स्थित गड़ही के पास पहुंच गए।
विज्ञापन


जिसमें चंदनी (12) तथा रेहान खां (8) दोनों नहाने के लिए गड़ही में लगे बारिश के पानी में उतर गए। जिससे दोनों बच्चे डूब गए। इस दौरान गड़ही के समीप खड़े दोनों छोटे भाई बहन भाग कर पहुंचे। जहां घटना की जानकारी अपने परिजनों की दी।

इसके बाद परिजनों तथा मोहल्ले के लोगों ने गड़ही के पास पहुंचकर तलाश की। जिसके बाद गड़ही कीचड़ में दबे भाई-बहन को बाहर निकालकर पीएचसी रतसर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने दोनों बच्चों का शव घर लेकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें