इसको लेकर दोनों पक्षो में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया और दोनों ओर से ईट-पत्थर चलने लगे। जिसकी चपेट में आकर संजय गुप्ता(43) पुत्र स्व. सुदर्शन गुप्ता, अंशुल ठाकुर(28) पुत्र ललन ठाकुर और सोनू शर्मा(30) पुत्र स्व. शम्भू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई।
प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव ने बताया कि इस घटना में कुल 14 लोगों का नाम सामने आया है, जिसमें से सात लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति के प्रतिमा स्थापित करने वाली कमेटी के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।