फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काशी में पप्पू की अड़ी पर बैठे बृजेश सिंह, सामाजिक चर्चाएं; कहा- जगन्नाथ मंदिर का होगा भव्य निर्माण

Sun, 28 Jun 2026 11:22 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अस्सी में पप्पू की चाय की अड़ी पर ट्रस्ट श्री जगन्नाथ मंदिर के अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह का नागरिक अभिनंदन हुआ। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का 52 बीघा भूमि से कोई संबंध नहीं है और वर्तमान में मंदिर के पास उपलब्ध जमीन पर ही भगवान जगन्नाथ का भव्य मंदिर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
पप्पू की अड़ी पर मनाया गया बृजेश सिंह का जन्मदिन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के अस्सी स्थित पप्पू की चाय की अड़ी पर रविवार सुबह ट्रस्ट श्री जगन्नाथ मंदिर के अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह, ट्रस्ट के सचिव शैलेश त्रिपाठी तथा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडे का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अस्सी क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और स्थानीय लोगों ने तीनों अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

विज्ञापन


अभिनंदन समारोह में पप्पू जी की अड़ी से जुड़े प्रमुख लोगों में प्रोफेसर देवव्रत चौबे, उदय शंकर पांडे, अजय कृष्ण त्रिपाठी, सुनील मिश्रा उर्फ गुड्डू, बच्चा शर्मा, अरुण सिंह, रमाशंकर तिवारी तथा समाजसेवी रामयश मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रोफेसर देवव्रत चौबे ने कहा कि भगवान जगन्नाथ मंदिर का पुनर्निर्माण केवल अस्सी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे काशीवासियों की भावना से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि सभी लोग चाहते हैं कि मंदिर का निर्माण शीघ्र हो, लेकिन इस प्रक्रिया में किसी भी व्यक्ति का अहित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश सिंह स्वयं लोगों के बीच आए हैं और काशीवासी उनके साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कवि अजय कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि अच्छे और जनहित के कार्यों में सहयोग करना काशी की परंपरा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मंदिर निर्माण के इस कार्य में भी समाज का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं अरुण सिंह, सुनील कुमार मिश्र उर्फ गुड्डू भैया तथा कुटीर महाविद्यालय के प्राचार्य राघवेंद्र पांडे ने कहा कि सभी लोग भगवान जगन्नाथ के भव्य मंदिर का निर्माण चाहते हैं, लेकिन 52 बीघा भूमि के नाम पर किसी भी स्थानीय नागरिक का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर कथित फर्जी मुकदमे दर्ज हैं, उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाए। इस दिशा में उन्होंने ट्रस्ट से भी सहयोग की अपेक्षा जताई।

अपने संबोधन में ट्रस्ट श्री जगन्नाथ मंदिर के अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद से ही उन्होंने लोगों के बीच फैली इस भ्रांति को दूर करने का प्रयास किया है कि ट्रस्ट का 52 बीघा भूमि से कोई संबंध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रस्ट केवल वर्तमान में मंदिर के पास उपलब्ध भूमि पर ही भगवान जगन्नाथ का भव्य मंदिर बनाने की योजना पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में पूरे काशीवासियों का सहयोग अपेक्षित है और ट्रस्ट का उद्देश्य केवल मंदिर निर्माण है।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन समाजसेवी रामयश मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पप्पू जी के पुत्र मनोज सिंह ने किया। इस अवसर पर अशोक सिंह, शरद शुक्ला, पार्षद श्याम भूषण, ललित सिंह, दिनेश मिश्रा, शरद शुक्ला, परमेंद्र मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, धीरज कुमार मिश्रा, अमित त्रिपाठी, दिलीप मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा उर्फ सोनू मिश्रा, बच्चा वर्मा, आलोक राय सहित बड़ी संख्या में अस्सी के अड़ीबाज एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें