फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दहेज में 1.51 लाख मांगने पर दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, थाने में चली पंचायत; जानें पूरा मामला

Tue, 25 Nov 2025 02:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

शादी के समय ही वर पक्ष के लोगों ने डेढ़ लाख रुपये की डिमांड कर दी। इससे नाराज होकर वे लोग वापस जाने लगे तो वधू पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी। इस मामले में देर रात तक पंचायत होती रही।
विज्ञापन
शिवपुर थाने का है मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुर थाना क्षेत्र के बसही में एक लॉन में रविवार को शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया जब वर पक्ष ने दहेज में 1.51 लाख रुपये की मांग कर दी। वर पक्ष ने मंडप में ही शादी से इन्कार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने मौके पर पुलिस बुला ली। 

विज्ञापन


शिवपुर पुलिस दूल्हे के पिता समेत दो को पूछताछ के लिए थाने लेकर पहुंची। दूल्हा मौके से चला गया। सोमवार देर रात तक दोनों पक्षों की थाने में पंचायत चलती रही। दोनों तरफ के लोगों को मंगलवार को फिर बुलाया गया है। 

भदोही से बरात शिवपुर के लॉन में पहुंची। जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसी दौरान दूल्हे और उसकी मां ने दहेज में 1.51 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। जबकि लड़की के पिता का कहना था कि वह पहले ही 15 लाख दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

बरात आने से पहले एक लाख और कुछ घर के सामान की भी मांग की गई थी, जिसे पूरा किया गया। फिर जयमाल के बाद वर पक्ष डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगा, साथ ही मांग पूरी न होने पर शादी नहीं करने की धमकी दी। ये बात लड़की को नागवार लगी और उसने खुद ही शादी से मना कर दिया। 

लड़की का कहना है कि दहेजलोभी लोगों के घर शादी कर जीवन भर प्रताड़ना झेलनी होगी। इसके बाद उसने डायल 112 पर पुलिस बुला ली। दोनों पक्ष थाने पहुंचे, लड़की ने भी थाने में अपना पक्ष रखा। फिलहाल दोनों तरफ से अधिवक्ता थाने में जुटे हैं। लड़की वाले खर्च की भरपाई की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें