फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शादी के दिन हाइवोल्टेज ड्रामा; लड़का मोटा देख भागी दुल्हन, छोटी बहन से हुई शादी, पुलिस मौके पर

Tue, 01 Jul 2025 10:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

पहले शादी तय हुई और लड़का मोटा देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बारात जब पहुंची तो दुल्हन भाग निकली थी और ये बात जब वर पक्ष को पता चली तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया और दोनो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया और छोटी बहन से शादी करा दी गई। 
विज्ञापन
दुल्हन (फाइल फोटो) - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहता थाना क्षेत्र के धमरिया कस्बे के एक लड़की की शादी थाना क्षेत्र के परिजनपुर गांव के लड़के से तय थी। लड़की ने शादी तय होने के बाद जब लड़के को देखा तो उसका मोटा होना लड़की के इनकार का कारण बन गया। लड़की ने परिवार वाल़ों से बता दिया की हम शादी नहीं करेंगे लेकिन परिवार के लोग उसी लड़के से शादी करने के लिए लड़की पर दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन


मंगलवार को बारात आने वाली थी। सुबह लड़की घर से भाग गई। जिसको लेकर लड़की वाले काफी परेशान हो गये। भागने की सूचना थाने पर दिए। पुलिस भी आसपास खोज रही थी। सांयकाल बारात लेकर वर पक्ष धमरिया स्थित लान में पहुंच गया। जब पता चला की जिस लड़की से शादी तय थी वह भाग गई तो वर पक्ष के लोग शादी करने से इनकार कर दिए।

जिसको लेकर वरपक्ष और वधु पक्ष में कहासुनी शुरु हो गई। वधु पक्ष भागकर थाने पर पहुंचा और शादी कराने की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष निकिता स़िंह ने दोनों पक्षों को घंटो समझाकर शादी के लिए तैयार कराई। तब जाकर छोटी बहन से शादी की रस्म अदा हुई। ठीक शादी के समय बडी बहनभी आ गई।
विज्ञापन


उसने बताया कि हमे लडका पसंद नहीं था। इस लिए हम शादी के दिन घर से भाग गये पूरे दिन कैंट स्टेशन पर रहे। जब पता चला की छोटी बहन से शादी हो रही है तो हम भी आ गये।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें