फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों पंचायत के बाद पति को छोड़ प्रेमी के साथ ससुराल से विदा हुई दुल्हन, जानें कहां का है ये मामला

Wed, 04 Dec 2019 02:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के नोनरा गांव में शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ ससुराल वालों द्वारा विदाई करने का मामला बुधवार को सामने आया। घंटों चली पंचायत के बाद रानी को उसके प्रेमी प्रशांत के साथ विदा कर दिया गया। वहीं दहेज में मिले सामान को भी वापस कर दिया गया। ग्रामीणों के बीच पूरे दिन यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के नोनरा गांव निवासी राजकुमार राम पुत्र रतन राम की शादी बीते 28 नवंबर को बलिया जिले के जैतपुरा निवासी रानी के साथ हुई। मायके से विदा होकर जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो परिवार में खुशी का माहौल था। अभी राजकुमार के रिश्तेदार गए भी नहीं थे। भोज-भात की तैयारी चल रही थी कि इसी बीच उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी बलिया निवासी प्रशांत को फोन करके ससुराल बुला लिया।

इसके बाद प्रेमी रानी ने ससुराल से उसे साथ ले जाने की गुहार लगाई। न मानने पर जहर खाकर जान देने की भी धमकी देने लगा। इससे राजकुमार राम और उसके परिवार के सदस्य सकते में आ गए। धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव आग की तरह फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की भीड़ लग गई। सभी आपस में मिल-जुलकर विचार करने लगे। राजकुमार के परिजनों ने सूचना देकर रानी के पिता कन्हैया और प्रेमी के पिता समरजीत को नोनरा गांव बुलाया गया। वहां घंटों चली पंचायत के बाद रानी को उसके प्रेमी प्रशांत के साथ विदा कर दिया गया।

वहीं दहेज में मिले सामान को भी वापस कर दिया गया। इस दौरान गांव में काफी गहमा-गहमी रही। इस सबंध में राजकुमार राम ने बताया कि पत्नी रानी को उसके प्रेमी के साथ विदा करने के अलावा कोई चारा नहीं था। दोनों परिवारों की रजामंदी पर यह फैसला लिया गया। इसी में सबकी भलाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें