फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई नवेली दुल्हन का जीवनसाथी से छूटा हाथ, ट्रेन पर नहीं चढ़ पाई तो मायूस होकर लौटी मायके

Mon, 09 Mar 2020 06:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर एक नवविवाहिता दुल्हन अपने पति के साथ ससुराल जाने के लिए स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन पर उसका जीवनसाथी तो चढ़ गया, लेकिन जैसे वह चढ़ने वाली थी ट्रेन छूट गई। उसने चढ़ने की बहुत कोशिश की। लेकिन वह ट्रेन पर चढ़ न सकी। दुल्हन खड़ी-खड़ी काफी देर तक स्टेशन पर रोई। बाद में मायूस होकर वह अपने मायके लौट गई।

विज्ञापन


मिर्जापुर स्टेशन पर दुल्हन के रोने का कारण का पता चला तो लोगों ने स्टेशन अधीक्षक से कहकर मदद की कोशिश की, पर मदद न मिलने पर दुल्हन को वापस मायके लौटना पड़ा।

जौनपुर निवासी आशुतोष सोनकर की मौसी का घर मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा मोहल्ले में है। उसने अपनी बहन की शादी वहीं से पश्चिम बंगाल के खड़गपुर निवासी नवीन सोनकर के साथ तय की थी। शनिवार को बरात आई थी। दूल्हे ने पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी होने के बाद रविवार की शाम वह बराती और दुल्हन को लेकर स्टेशन पहुंचा था। ट्रेन चार घंटे लेट थी। ट्रेन के आने के बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर ट्रेन पर चढ़ने लगा। होली के चलते ट्रेन में यात्रियों की भीड़ थी।

दूल्हा-दुल्हन का हाथ पकड़े ट्रेन में चढ़ने लगा। तभी भीड़ के चलते दुल्हन का हाथ छूट गया। ट्रेन की रफ्तार अधिक थी। इस कारण दुल्हन का चढ़ना मुश्किल हो गया। ट्रेन में न चढ़ने और दूल्हे का साथ छूटने पर दुल्हन फूट-फूट कर रोने लगी। लोग उसे स्टेशन अधीक्षक के पास ले गए। मदद न मिलने पर दुल्हन परिवार के साथ वापस मायके लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें