फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाल से पहले दुल्हन फरार: छोटी बहन से शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर 21 बरातियों को बनाया बंधक; चली पंचायत फिर..

Wed, 24 Apr 2024 09:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: चौबेपुर पुलिस को किसी ने सूचना दे दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। दहेज के सामान वापसी पर दोनों पक्षों ने चौकी प्रभारी चिरईगांव पंकज राय की मौजूदगी में सुलह-समझौता कर लिया।
विज्ञापन
थाने पर चली पंचायत। - फोटो : i
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में मंगलवार रात शादी जयमाल से पहले दुल्हन फरार हो गई। काफी देर तक खोजने के बाद घरातियों ने छोटी बहन से शादी का प्रस्ताव रखा। 

विज्ञापन


गोरखपुर में तैनात सिपाही दूल्हे ने प्रस्ताव को ठुकराया तो घरातियों ने दूल्हे समेत 21 बरातियों को बंधक बना लिया। पुलिस तक मामला पहुंचा तो दोनों पक्षों ने बुधवार को घंटों पंचायत के बाद चौबेपुर थाने में सामान वापसी पर सुलह समझौता कर लिया और बरात लौट गई।

गाजीपुर के बहुरा गांव निवासी दूल्हे की तैनाती गोरखपुर पुलिस विभाग में है। चौबेपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर में तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी तय हुई थी। मंगलवार देर शाम दूल्हा आतिशबाजी, डीजे, ढोल के बीच बरात लेकर रुस्तमपुर पहुंचा। द्वार पूजा के बाद जयमाल की तैयारी चल रही थी। 
विज्ञापन


मालूम चला कि दुल्हन अपने कमरे में नहीं है। सहेलियों समेत अन्य से पूछताछ और खोजबीन शुरू हुई। इधर, जयमाल पर दूल्हा इंतजार करता रहा। काफी देर तक दुल्हन स्टेज पर नहीं पहुंची तो बरातियों ने पूछताछ शुरू की। तब किसी ने बताया कि दुल्हन घर छोड़कर चली गई है। यह सुनते ही बराती आक्रोशित हो उठे।

घरातियों ने दुल्हन की छोटी बहन से शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन दूल्हे ने प्रस्ताव ठुकरा दिया। इस पर घरातियों ने दहेज का हवाला देते हुए दूल्हा समेत 21 बरातियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


चौबेपुर पुलिस ने बताया कि दुल्हन के पिता ने रामचंदीपुर निवासी एक युवक के खिलाफ बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें