बीएचयू में मारपीट के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
पहला बवाल कला संकाय में बीए दूसरे वर्ष के छात्रों के बीच हुआ। दूसरा, बिड़ला अ हॉस्टल में और तीसरी झड़प हॉस्टल के बाहर पास सड़क पर हुई। इससे कला संकाय से लेकर बिड़ला अ हॉस्टल तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
बीएचयू में मारपीट के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कला संकाय में 500 छात्र और छात्राएं प्री होली के सेलिब्रेशन में डीजे पर नाच रहीं थीं। तभी कुछ छात्रों के बीच तुम मुझे नहीं जानते और मैं नहीं जानता करते हुए कहासुनी शुरू हुई और बवाल हो गया। तेज साउंड के बीच छात्रों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर फेंके। हॉस्टल में आने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। हॉस्टल कोर्टयार्ड अबीर-गुलाल से पट गया था।
बीएचयू में मारपीट के बाद मौके पर पड़ा ईंट
- फोटो : अमर उजाला
बहरहाल, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षागार्ड और पुलिस फोर्स मामले को शांत कराकर बाहर निकले तो कुछ देर के बाद फिर लड़के हॉस्टल के बाहर निकल आए और वहां भी आपसी विवाद हुआ। इसके बाद बिड़ला अ हॉस्टल के बाहर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया।