संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। ईंट निर्माता परिषद वाराणसी ने सोमवार को जेल रोड स्थित एक होटल में अपने संगठन का 43वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष कमलाकांत पांडेय ने संगठन की स्थापना से लेकर 43वें स्थापना दिवस तक के सफर के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही ईंट उद्योग में आ रही परेशानियों के बारे में अपर पुलिस आयुक्त को जानकारी दी।
मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने ईंट निर्माताओं को उद्योग में आ रही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में ईंट निर्माताओं का बड़ा योगदान है। कमलाकांत पांडेय ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन ओमप्रकाश बदलानी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन शिवप्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम में हीरानंद लखमानी, हीरालाल यादव, रमेश प्रदवानी, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।