फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डिवाइडर निर्माण के खिलाफ विधायक से मिले व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। गोलगड्डा से विशेश्वरगंज त्रिमुहानी तक बन रहे डिवाइडर से होने वाली परेशानियों को लेकर व्यापारी मंगलवार को विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी से उनके आवास पर मिले। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए खाद्य व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवरतन राठी ने व्यापारियों की परेशानियों को विधायक के सामने रखा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि गोलगड्डा से विशेश्वरगंज त्रिमुहानी तक डिवाइडर बन रहा है। सड़क को बीच से खोद दिया गया है, जबकि वहां पहले से ही डिवाइडर बना है। नए डिवाइडर में कही कट नहीं है। ऐसे में मालवाहक ट्रकों को आने में परेशानी होगी। माल अनलोडिंग, लोडिंग में असुविधा होगी। जवाब में विधायक ने मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा से मोबाइल पर बात कर समस्या समाधान के लिए आश्वासन दिया। विधायक से मिलने वालों में बृजमोहन मूंदड़ा, रविंद्र कुमार सिंह, नीरज गुप्ता, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें