फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठा मालिकों ने लाइसेंस की बढ़ती फीस का किया विरोध, रखी ये मांग

Mon, 09 Nov 2020 04:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी ईंट उद्योग। - फोटो : वाराणसी ईंट उद्योग।
विज्ञापन

वाराणसी में ईंट निर्माता संघ ने जिला पंचायत द्वारा हर साल बढ़ने वाले लाइसेंस फीस का विरोध किया है। ईंट भट्ठा मालिकों ने कहा कि जिला पंचायत ने 5 हजार से बढ़ाकर लाइसेंस फीस 15 हजार कर दिया है। तीन गुना लाइसेंस फीस बढ़ने से जिले से लगभग 350 ईंट भट्ठा मालिकों का भट्ठा बैठ जाएगा।

विज्ञापन

सोमवार को सिगरा स्थित एक होटल में आयोजित सभा के दौरान भट्ठा मालिकों ने कहा कि जिला पंचायत भट्ठा मालिकों की भट्ठा बैठाने पर तुली है। इसके द्वारा हर वर्ष लिया जाने वाला लाइसेंस फीस वापस हो। वहीं लाइसेंस फीस एक वर्षीय की जगह 5 वर्षीय होना चाहिए।


ईंट निर्माता परिषद वाराणसी के अध्यक्ष कमला कांत पांडेय ने कहा कि वैध ईंट भट्ठा मालिक यदि एक स्थान से दूसरे स्थान पर अपना भट्ठा ले जाना चाहते हैं तो उन्हें इजाजत दी जाए। इस दौरान प्रदूषण, मिट्टी की उपलब्धता औऱ अन्य विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभा का शुभारंभ जिला उद्योग व प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, लघु उद्योग विकास बैंक के सहायक महाप्रबंधक राजेश खंडेलवाल, एमएसएमई के डिप्टी डायरेक्टर वीके वर्मा, श्रम विभाग के सहायक आयुक्त देवव्रत यादव और ईंट निर्माता परिषद के अध्यक्ष कमला कांत पांडेय अन्य ने किया।

सभा के दौरान 14 सदस्यों का स्वागत किया गया। सभा में महामंत्री शिवप्रकाश सिंह, ओम प्रकाश बदलानी, हीरा लाल यादव, अरुण कुमार सिंह, गोपाल शरण सिंह, रामबाबू यादव, देवेंद्र कुमार शर्मा, सुरेश यादव, हाजी इकबाल फारूकी आदि ईंट भट्ठा मालिकों की मौजूदगी रही
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें