फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोटोकॉल तोड़कर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे सीएम अखिलेश यादव

Thu, 26 May 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
 बाबतपुर से भदोही जाते समय सीएम अखिलेश यादव का काफिला कपसेठी चौराहे पर पहुंचा तो कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ देख उनसे मिलने के लिए वे खुद को रोक नहीं सके। प्रोटोकॉल तोड़कर सीएम कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच गए। सीएम यहां तीन मिनट तक रुके और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जीजान से जुटने को कहा। सीएम से मिले स्नेह से सपाई गदगद दिखे। हालांकि इस दौरान भीड़ को काबू करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन


स्वागत करने वालों में लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल, राम प्रकाश पटेल, अमरनाथ यादव, नसरुल्ला अंसारी, मनोज यादव, राजेश यादव, रमेश यादव, राम प्रकाश यादव, महेंद्र यादव के अलावा शिक्षामित्र संघ के ब्लाक अध्यक्ष देवनाथ पाल के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षामित्र भी शामिल रहे।

उधर, कूड़ी बाजार मे पूर्व सांसद तूफानी सरोज के नेतृत्व में स्वागत की तैयारियां धरी रह गईं। वहीं पुराना बाबतपुर चौराहा, बसनी तिराहा, बड़ागांव तिराहा पर लोग सीएम की एक झलक पाने के लिए खड़े नजर आए। बाबतपुर चौराहे पर ढोल नगाड़े और फूल-माला के साथ खड़े आनंद मोहन गुड्डू, ओपी सिंह, मोदी यादव का सीएम ने हाथ उठाकर अभिवादन स्वीकारा। कुरु तिराहे पर अखिलेश मिश्रा, गणेश यादव, साधू यादव, मनोज यादव, गोलू, संजू, अनीता यादव आदि कार्यकर्ता स्वागत के लिए खड़े थे। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर इंतजार करते रह गए जिलाध्यक्ष समेत 12 नेता
वाराणसी। सपा की वाराणसी इकाई में जारी उठापटक और गतिरोध से खफा मुख्यमंत्री ने बुधवार को बाबतपुर एयरपोर्ट आने के बाद वहां से सीधे भदोही रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर अगवानी के लिए मौजूद पार्टी नेताओं से मुलाकात तक नहीं की। निर्धारित समय नौ बजे की बजाय 10:45 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर राजकीय विमान से पहुंचे सीएम ने टर्मिनल भवन में खड़े सपा नेताओं की तरफ रुख ही नहीं किया।

मुख्यमंत्री के इस रुख से जिले के सपा नेता सकते में आ गए हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, विधायक महेंद्र पटेल, पूर्व सांसद राम किशुन यादव, सपा जिलाध्यक्ष सतीश फौजी, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, असफाक अहमद डब्लू, रीबू श्रीवास्तव, हाजी अब्दुल समद अंसारी, रामबालक पटेल, लालजी सोनकर, अरविंद मौर्य को जिला प्रशासन की ओर से पास जारी किया गया था। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष सतीश फौजी का कहना है कि सीएम निर्धारित समय से देरी से पहुंचे थे। भदोही में आमजन उनका इंतजार कर रहे थे, इसलिए वे सीधे निकल गए और हम लोग उनसे नहीं मिल पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें