एक गोली राहुल राज के पीठ पर जा लगी। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने खून से लथपथ राहुल को मलदहिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच सूचना मिलते ही कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज से घटना की जांच कर रही है। राहुल राज वर्तमान में कचहरी में वकालत करता है।
घटना में नदेसर इलाके से बिहार और झारखंड तक चलने वाली बसों का विवाद और पार्षदी की चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही है। दो साल पूर्व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव के दौरान फायरिंग मामले में राहुल राज आरोपी भी था। कैंट इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।