फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विदेश की नौकरी पर लगा ब्रेक, जापान, इस्राइल और जर्मनी में भर्ती पर अगले आदेश तक लगी रोक

Sat, 21 Jun 2025 04:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

विदेश की नौकरी पर ब्रेक लग गया है। अब जापान, इस्राइल और जर्मनी में नौकरी के लिए आवेदन करने वालों के लिए जरूरी सूचना है। अगले आदेश तब इस पर रोक लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार जर्मनी के लिए 13 आवेदन और इस्राइल के लिए 8 आवेदन आए हैं, जबकि जापान के लिए एक भी आवेदन नहीं आए थे।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और ईरान के युद्ध से इस्राइल में युवाओं की नौकरी पर ब्रेक लग गया है। जापान, इस्राइल और जर्मनी के लिए होने वाली भर्ती पर भी राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने रोक लगा दी है। सेवायोजन विभाग ने जर्मनी, जापान और इस्राइल में 5300 स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती के लिए प्रदेश के युवाओं से आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन


जिले से जर्मनी के लिए 13 आवेदन और इस्राइल के लिए 8 आवेदन आए हैं, जबकि जापान के लिए एक भी आवेदन नहीं आए थे। युद्ध से इस्राइल में पहले से ही कामगार के रूप में सेवा दे रहे भारतीयों का जीवन असमंजस में है। इधर, प्रदेश सरकार अन्य युवाओं को भेजकर किसी तरह की चुनौती नहीं लेना चाहती है।
विज्ञापन


यही वजह है कि केंद्र और प्रदेश सरकार के आदेश पर एनएसडीसी ने स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें